मनोज साहू अध्यक्ष व बृज यादव बने संयोजक

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल गुमला की नगर स्तरीय बैठक

गुमला. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल गुमला की नगर स्तरीय बैठक समिति गठन को लेकर शकुंतला कांप्लेक्स पालकोट रोड गुमला परिसर में विहिप के जिला उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विहिप व बजरंग दल गुमला नगर की समिति का विस्तार किया गया, जिसमें कई लोगों को दायित्व दिया गया. इसमें विहिप अध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष कुलदीप राम, रामदेव सिंह, कुणाल कुमार, मंत्री किशोरी प्रसाद, सह मंत्री प्रकाश भगत, चंदन सिंह, सत्संग प्रमुख अशोक साहू शामिल हैं. नगर संयोजक बृज यादव, सह संयोजक रोहित राम, जयंत प्रसाद, पुष्पांग गोप, सुरक्षा प्रमुख अशोक यादव, रोहित लायन, रोहित सिंह, अखाड़ा प्रमुख अविनाश साहू, सोनू कुमार, विशाल बड़ाइक, विद्यार्थी प्रमुख राणा आदित्य सिंह, कुंदन कच्छप, अनुज गोप, शिवम महतो, मिलन प्रमुख दीपक कुमार, अभिषेक सिंह, गौ रक्षा प्रमुख श्याम मंत्री, रोहित यादव, सन्नी राम, दीपू सिंह, शिवम कुमार, विकास सिंह, हरिश कुमार हैं. आगामी कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष व रामनवमी को लेकर कार्यक्रम की योजना बनायी जायेगी, जिससे समाज में जागरूकता आयेगी. काफी समय से बजरंग दल नगर की समिति गठित नहीं हो पायी थी. इसलिए जिला पदाधिकारी के निर्णय के साथ मजबूती से बजरंग दल गुमला नगर का गठन किया गया. साथ ही जिला पदाधिकारीगण ने नगर समिति गठन पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामना दी. मौके पर विभाग मंत्री केशव चंद्र साय, जिला उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल, विभाग संयोजक मुकेश सिंह, जिला संयोजक संतोष यादव, अखाड़ा प्रमुख रवींद्र सिंह, सेवा प्रमुख अमन राणा, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार, विद्यार्थी प्रमुख प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >