मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई की भी तलाश में जुटी पुलिस

मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई की भी तलाश में जुटी पुलिस

गुमला. गुमला से 10 माह पहले लापता हुई नाबालिग लड़की मामले में पुलिस की जांच तेज हो गयी है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बरामद की गयी पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजन उसे अपने साथ घर ले गये हैं. पुलिस की पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं. जानकारी के अनुसार पीड़िता शहर के जशपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी. उसी रेस्टोरेंट में आरोपी युवक का भाई भी कार्यरत था. बताया जा रहा है कि आरोपी का भाई पहले से विवाहित है और उसने गुमला की ही एक युवती से शादी की है. इस दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई और उसने नाबालिग को अपने प्रभाव में लेकर मध्य प्रदेश चलने के लिए तैयार किया. पुलिसिया पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का भाई नाबालिग को गुमला से लेकर मध्य प्रदेश गया था. वहां पहुंचने के बाद उसने पीड़िता को अपने छोटे भाई के हवाले कर दिया. इसके बाद लड़की आरोपी युवक के साथ ग्वालियर में रहने लगी. इस दौरान वह गर्भवती हो गयी. फिलहाल पीड़िता करीब छह माह की गर्भवती बतायी जा रही है. इधर पुलिस अब मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके भाई की भी तलाश में जुट गयी है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और मध्य प्रदेश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच मानव तस्करी और साजिश के एंगल से भी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >