गुमला. गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों के बीच महिला-पुरुष अलग-अलग वर्ग में कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. समापन समारोह में सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया. मौके पर निदेशक अभिजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच अनुशासन, टीम वर्क व लचीलापन विकसित करने में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है. महिला वर्ग के बीच हुई 100 मीटर रेस में प्रथम नीलम टाना भगत, द्वितीय जीतमणि बखला व तृतीय स्थान पर उषा स्नेहा बारला रही. म्यूजिकल चेयर में प्रथम अंशु कुमारी, द्वितीय स्मिता टोप्पो व तृतीय स्थान पर सुप्रिया भगत रही. बैडमिंटन एकल में सुप्रिया कुमारी, देवमुनी कुमारी, मेघा कुमारी तथा बैडमिंटन युगल में देवमुनी कुमारी व अंजू उरांव, साक्षी कुमारी व अंकिता नूतन मिंज व स्मिता टोप्पो व रूमा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. खो-खो में विजेता सिविल इंजीनियरिंग व उपविजेता माइनिंग विभाग रहा. रस्सा-कस्सी में विजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व उपविजेता माइनिंग विभाग व फुटबॉल में विजेता माइनिंग व उपविजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग रहा. इधर, पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता 100 मीटर रेस में मुरलीधर महतो, अरविंद भगत, रोहित लकड़ा, बैडमिंटन एकल में श्लोक कुमार साहू, मृणाल प्रियदर्शी व रिशु कुमार, बैडमिंटन युगल में मृणाल प्रियदर्शी व अश्विन कुजूर, आशीष कुमार व मयंक मधुर व विकास चीक बड़ाइक व नीतीश कुमार ओहदार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इस प्रकार रस्सा-कस्सी में विजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व उपविजेता सिविल इंजीनियरिंग, कबड्डी में विजेता माइनिंग व उपविजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वॉलीबॉल में विजेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व उपविजेता माइनिंग, फुटबॉल में विजेता सिविल इंजीनियरिंग व उपविजेता मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता सिविल इंजीनियरिंग व उपविजेता मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग की टीम रही.
अनुशासन व टीम वर्क विकसित करने में खेलों का योगदान महत्वपूर्ण : निदेशक
गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 संपन्न
