बाइक से नानी घर जा रहे किशोर की मौत, एक घायल

बाइक दुर्घटनाग्रस्त

पालकोट.

प्रखंड के टेंगरिया भरनी नदी पुल पर शुक्रवार की शाम विमल मिंज उर्फ सुखू (16) की मौत बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से हो गयी. वहीं बाइक चालक पेटसेरा डुमरटोली निवासी राहुल उरांव घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते पालकोट पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, वहीं विमल के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार राहुल उरांव व विमल मिंज बाइक से नाथपुर गांव से टेंगरिया गांव जा रहे थे, तभी भरनी नदी पुल के समीप घटना घटी. मृतक के पिता मधुसूदन मिंज ने बताया कि मेरा बेटा अपने दोस्त के साथ टेंगरिया नानी घर जाने के लिए दोपहर तीन बजे निकला था. इस दौरान भरनी नदी के पास दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >