किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सिसई. पुसो थाना के बांडो चापाटोली गांव में शुक्रवार की रात 14 वर्षीय किशोर अनीश उरांव (पिता- पुनई उरांव) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब उन्होंने अनीश का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया. घटना की सूचना मिलते पर पुसो थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतरवाया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानेदार मोहम्मद जहांगीर खान ने बताया कि मृतक के पिता रांची में रह कर मजदूरी करते हैं और अनीश भी अपने पिता के साथ रांची में ही रहता था. करीब एक सप्ताह पहले दोनों रांची से अपने गांव आये थे. जब पिता पुनाई उरांव वापस रांची लौट रहे थे, तब अनीश ने भी उनके साथ जाने की जिद की. हालांकि पिता ने इस बार उसे साथ ले जाने से मना कर दिया और गांव में ही रहने को कहा. पुलिस के अनुसार इस बात से नाराज होकर अनीश ने अवसाद में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >