गुरु-शिष्य के रिश्ते की दिखी अनोखी मिसाल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

गुमला के संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शिक्षकों का सम्मान किया.

गुमला. गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मॉर्निंग प्रेयर से हुई. इसके बाद कक्षा आठ के एक विद्यार्थी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

तत्पश्चात डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्यालय की संस्थापक स्व संध्या रानी गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया. समारोह में छात्राओं ने सभी शिक्षकों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया. विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मन मोह लिया.

विद्यालय के पुरुष शिक्षकों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को खास बनाया. विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद लाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान परिवेश में गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला.

उप-प्राचार्या मैत्री अधिकारी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. विभागाध्यक्ष गायत्री गुप्ता ने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध पेंसिल और रबड़ की तरह होता है.

निदेशक संजय कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षकों को उपहार एवं पुष्प देकर सम्मानित किया. मंच संचालन छात्र सनी कुमार साहू एवं नीति नीतिज्ञा उरांव ने किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >