गुमला. एसपी हारिश बिन जमां की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई. बैठक शुरू करने के पहले उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न विषयों पर पारित आदेश के संबंध में जानकारी दी गयी. अनुपालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. एसपी गुमला ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी ने कहा कि सभी थानेदार पोक्सो एक्ट, एसटी/एससी, अज्ञात हत्या, बलात्कार, अपहरण मामले में कार्रवाई करें. लूट व गृहभेदन से संबंधित कांडों की समीक्षा की गयी. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक पहल करें. डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा की गयी. डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन व महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोक-थाम के लिए आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए थानेदारों को कहा गया. एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट, शराब का सेवन, तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें. मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिये गये. क्षेत्र में नक्सल व अपराधियों के विरुद्ध आसूचना संकलन करने तथा अवैध खनन की रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. एसपी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थान व समय बदल-बदल कर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये. बीते माह में जिन-जिन थाना प्रभारी व पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा, उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गयी तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया.
नशा के अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करें : एसपी
अपराध समीक्षा बैठक
