जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें : विनय अखौरी

जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें : विनय अखौरी

गुमला. विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा गुमला के द्वारा परिषद के पर्यावरण प्रमुख विनय अखौरी की अगुवाई में सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर गुमला के प्रांगण में पौधरोपण एवं प्लास्टिक उन्मूलन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में परिषद के जिला पदाधिकारियों तथा महिला विंग की सदस्याओं द्वारा वृक्षारोपण के की गयी. वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विनय अखौरी ने पर्यावरण के असंतुलन पर चिंता जताते हुए अधिकाधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाने का आह्वान किया. उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की जरुरत बतायी. शिक्षक राजेश कुमार राय ने पर्यावरण संरक्षण के मुहिम में किसानों को भी जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि लगायें गये पौधों का संरक्षण किसानों से बेहतर कोई नहीं कर सकता. मौके पर अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव राकेश कुमार वर्मा, निर्मल कुमार गोयल, संजीव उर्वशी, सरजू प्रसाद साहू, अजीत कुमार सिंह, हरेश्वर नाथ दीक्षित, संचित कुमार सिंह, शैरेंद्री दास, रीता कुमारी गुप्ता, मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >