एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ

एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ

घाघरा. प्रखंड परिसर स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में मंगलवार को सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की गुरुगोष्ठी सह बैठक हुई. बैठक में बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि रेल टेस्ट एवं इवीवी के अंकों का सत्यापन करना है. साथ ही मिड डे मील का एमडीएम रिपोर्ट और आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करने की बात कही. कहा कि विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति का अटेंडेंस पूरा करें. उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों का पंजीयन, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किसी सहायता योजना, प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए सत्र 2025 26 की तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 को जल्द भर कर जमा करने का निर्देश दिया. नीति आयोग के मंटू कुमार व अवधेश कुमार ने बाल-विवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार व बच्चों को जागरूक करने की बात कही, ताकि बाल विवाह को सभी के सहयोग से रोका जा सके. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अरविंद कुमार ने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में बृहद रूप से प्रचार-प्रसार व बच्चों को जानकारी देने का निर्देश दिया. मौके पर पीरामल फाउंडेशन से सोनम शर्मा, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

बालू नहीं मिलने से हो रही परेशानी

चैनपुर. प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत अंतर्गत कुलाही ग्राम में बालू नहीं मिलने से अबुआ आवास लाभुकों को आवास निर्माण पूरा कराने में परेशानी हो रही है. लाभुक सनमइत देवी ने बताया कि साहब लोग आते हैं, तो जल्दी घर बनाने की बात कहते हैं. लेकिन बालू नहीं मिलने से घर पूर्ण करवाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी भवन के निर्माण के लिए बालू आसानी से मिल रहे हैं. लेकिन हमें तलाशने पर भी नहीं मिल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >