विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन जरूरी : पुरुषोत्तम

विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन जरूरी : पुरुषोत्तम

रायडीह. पीएमश्री एसएस प्लस टू उवि रायडीह में शनिवार को वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केओ कॉलेज गुमला के रिटायर्ड प्राचार्य पुरुषोत्तम राम व विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव समेत अन्य ने किया. मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम राम ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है. विद्यार्थी जीवन में शिक्षक का मार्गदर्शन जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल से करियर की शुरुआत होती है. विद्यार्थी के झुकाव व लगाव के अनुसार शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र को परख कर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, ताकि आगे चल कर वह अपने गांव, समाज, राज्य व देश का नाम रोशन कर सके. विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार यादव ने कहा विद्यार्थी अनुशासन में रह कर अपने सकारात्मक ऊर्जा के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें. उन्होंने विद्यार्थियों को नशापान से दूर रहने की सलाह दी. कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर के मॉक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एचएम डॉ कृष्ण कुमार, स्मिता एक्का, सुषमा कुजूर, अलमा तिग्गा, पूनम केरकेट्टा, सरोजनी तिर्की, ज्योति तिर्की, बीजेन वीणा, माधुरी पन्ना, दीपशिखा बाखला, काजल एक्का, वीणा कुमारी, एली एलेन एक्का, अनिमा मिंज, रूपा रानी खेस, अंशु लकड़ा, सोनू कुमार, नवल प्रभात एक्का, रोशन खलखो, उत्तम कुमार मुखर्जी, उत्तम लकड़ा, विजय बिहारी राम, बादल कुमार, आकाश कुमार, समीर फ्रांसिस कुजूर, इम्तियाज अंसारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >