पटेल चौक की कहानी : जुगाड़ तकनीक से पटेल चौक को बनाया था सुंदर, दो साल में ही बदसूरत हो गया

यह, गुमला शहर के पटेल चौक को सुंदर बनाने के बाद बदसूरत होने की कहानी है

: गुमला शहर को सुंदर बनाने पर नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है. : नप बेखबर, पटेल चौक के डिवाइडर से हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं.

दुर्जय पासवान, गुमला

यह, गुमला शहर के पटेल चौक को सुंदर बनाने के बाद बदसूरत होने की कहानी है. दो साल पहले की बात है. गुमला शहर के पटेल चौक को जुगाड़ तकनीक से सुंदर बनाया गया था. परंतु, दो साल में ही यह बदसूरत हो गयी. अभी पटेल चौक की जो स्थिति है. गुमला शहर को सुंदर बनाने पर नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है. पटेल चौक का फव्वारा भी बंद हो गया है. फव्वरा के समीप की लाइट भी खराब है. पटेल चौक के डिवाइडर को आकर्षक बनाया गया था. यहां जुगाड़ तकनीक से टायर को सुंदर रंग देकर डिवाइडर को सजाया गया था. परंतु, रंग बिरंगा टायर समय के साथ एक-एक कर गायब हो गया. डिवाइडर के ऊपर जबतक यहां टायर सजाकर रखा हुआ था. वाहन चालक पटेल चौक से सावधानी से अपने वाहनों को पार करते थे. परंतु, टायर हटने के बाद बड़ी गाड़ियों के धक्के से डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया. जिस कारण डिवाइडर से हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. यहां आइ लव गुमला का भी सुंदर बोर्ड लगा था. स्थानीय लोगों ने कहा है कि डिवाइडर के कारण हर दिन हादसे हो रहे हैं. खासकर छोटी कार यहां फंस रहा है. अब पटेल चौक की सुंदरता खत्म हो गयी है. जबकि यह गुमला शहर के बीचों-बीच है. परंतु, नगर परिषद की अनदेखी व लापरवाही के कारण पटेल चौक का विकास ठप हो गया है. प्रशासन के कारण अब यह स्थल हादसों का स्थल बनकर रह गया है. लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है. नये साल में कम से कम पटेल चौक को सुंदर बना दें. ताकि दूसरे जिले व राज्य से आने वाले लोग जब इस रास्ते से गुजरे तो पटेल चौक की सुंदरता को देखकर गुमला की प्रशंसा करें.

गुमला छोटा शहर है. इसके बाद भी गुमला शहर के विकास के लिए प्रशासन के पास कोई प्लान नहीं है. काम के प्रति अगर दृढ़ विश्वास हो तो गुमला आज के दिन में सुंदर शहर होता. परंतु, नगर परिषद गुमला व प्रशासनिक उपेक्षा के कारण शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा है. पटेल चौक इसका उदाहरण है.

दामोदर कसेरा, भाजपा नेता

टावर चौक, पटेल चौक, थाना के समीप के चौक, छठ तालाब और एसएस बालिका स्कूल मोड़ के समीप जो चौक है. उसका सुंदरीकरण होना चाहिए. क्योंकि, जब दूसरे जिले व राज्य से लोग गुमला आते हैं तो यहां की खूबसूरती देखकर ही अपने क्षेत्र में प्रशंसा करेंगे. नगर परिषद को इस ओर ध्यान देना चाहिए.

रमेश कुमार, कांग्रेस नेता

गुमला शहर के ह्रदय स्थल पर पटेल चौक है. नगर परिषद व गुमला प्रशासन को चाहिए कि दो साल पहले जिस प्रकार पटेल चौक को सुंदर व देखने लायक बनाया गया था. उसी प्रकार पटेल चौक का सुंदरीकरण हो. यहां जो डिवाइडर है. जिससे हादसे हो रहे हैं. उसे भी दुरुस्त किया जाये.

बबलू वर्मा, चेंबर सचिव

पटेल चौक नेशनल हाइवे पर है. ऐसे में जरूरी है कि पटेल चौक को सुंदर बनाया जाये. क्योंकि, पटेल चौक से दिनभर लोगों का आवागमन होता है. इसलिए यहां की सुंदरता गुमला शहर के प्रति लोगों के मन में पॉजिटिव सोच पैदा करेगा. प्रशासन इसपर ध्यान दें. डिवाइडर को सबसे पहले दुरुस्त किया जाये.

आनंद गुप्ता, आजसू नेता

प्रशासनिक उपेक्षा के कारण पटेल चौक की सुंदरता खत्म हो गयी है. दो साल पहले पटेल चौक से गुजरने से वहां की सुंदरता देखकर लोग गुमला प्रशासन की प्रशंसा करते थे. परंतु दो साल में ही पटेल चौक की सुंदरता खत्म हो गयी. अब तो यहां का डिवाइडर हादसे का कारण बन गया है. प्रशासन इसपर ध्यान दें.

शैल मिश्रा, पूर्व वार्ड पार्षद

गुमला प्रशासन से अनुरोध है. पटेल चौक का सुंदरीकरण किया जाये. यहां फव्वारा शुरू हो. लाइट की अच्छी व्यवस्था हो. साथ ही जो डिवाइडर खतरा बन गया है. उसकी मरम्मत कर रंग रोगन किया जाये. अभी डिवाइडर की जो स्थिति है. हर दिन यहां हादसा हो रहा है. मौत होने पर नगर परिषद जिम्मेवार होगा.

शंकुतला उरांव, समाज सेवी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >