सिसई. संत मेरिज स्कूल बसिया रोड सिसई में विद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि रांची के आइएमएस के फादर प्रदीप ने किया. मौके पर फादर प्रदीप ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित शिक्षा ग्रहण के लिए अनुकरणीय है. विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ वैज्ञानिक गतिविधि, सामान्य ज्ञान, वर्तमान देश व राज्य की घटनाक्रम की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजन कर छात्रों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है. यह एक सार्थक पहल है. एचएम फादर अमन ने कहा कि विद्यालय की स्थापना 2004 में हुई थी. शुरुआत में मात्र 13 बच्चों से स्कूल शुरू किया गया था. वर्तमान में 855 बच्चे अध्ययनरत हैं. विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य सुमित बाड़ा, फादर सचिन, फादर विलियम केरकेट्टा, विकास बड़ा, प्रदीप टोप्पो, महावीर कुमार साहू, संदीप मिंज, आशीष रंजन, मोहित कुमार, अमरदीप, पुष्पा शाहा, आभा रानी, इग्नेशिया, सोनम, रजतमनी, सुनीता, निरोज, आशा, निरुपमा, ज्योत्स्ना, अनुज, रवि, राजेश, अरुण, पूनम, फुलकेरिया, सुनीता, मरियम, रंजना, रजनी, कुसुम, सोसन, अंशु, ग्रेस, सपना आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की मुख्य भूमिका रही. मौके पर मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, मुखिया सुगिया देवी, मुखिया अलबीना देवी आदि मौजूद थे.
संत मेरिज स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया
संत मेरिज स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया
