बिशुनपुर में SIR 2026 को लेकर तीन जगह विशेष शिविर, मतदाता सूची की त्रुटियों पर दर्ज हुईं दावा-आपत्तियां

बिशुनपुर में एसआइआर 2026 के तहत मतदाता सूची में सुधार के लिए तीन स्थानों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की आपत्तियों का निराकरण हुआ.

बिशुनपुर (गुमला) : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत सोमवार को बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित दावा और आपत्तियों के निराकरण के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाया गया. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज कराने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया गया. विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने लोगों से जानकारी प्राप्त कर उनके मामलों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी की.

SIR शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और आपत्तियों की हुई जांच

प्रखंड के पंचायत भवन निरासी में जिला कृषि पदाधिकारी गुमला शुभम प्रिया टियू के नेतृत्व में विशेष शिविर लगाया गया. यहां क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर एसआइआर 2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े मामलों के संबंध में अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं. मौके पर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज प्राप्त करते हुए संबंधित मामलों की जांच की गयी. पंचायत भवन बनारी में बिशुनपुर बीडीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को एसआइआर 2026 की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में भौंरों के हमले में चार लोग गंभीर, एक रेफर

मतदाता सूची की त्रुटियों पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील

बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम से संबंधित समस्या अथवा अन्य आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि उसका नियमानुसार निराकरण किया जा सके. एमपीसी भवन चापाकोना में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ, जहां ग्रामीणों से एसआइआर 2026 से संबंधित दावा-आपत्तियां प्राप्त की गयी. साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया गया.

पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि एसआइआर 2026 के तहत मतदाता सूची को सही व त्रुटिरहित बनाने के लिए दावा-आपत्ति की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कोडरमा के ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >