बेटे ने टांगी से काट कर की वृद्ध मां की हत्या

डुमरी थाना के नवाडीह बस्ती की घटना

डुमरी.

डुमरी थाना के नवाडीह बस्ती में कलयुगी बेटे ने टांगी से मार कर अपनी वृद्ध मां सेलिना कुजूर (80) की हत्या कर दी. आरोपी मानुवेल कुजूर (55) मृतका का सगा बेटा है, जो पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट चुका है. इस संबंध में मृतका की बेटी कंचन कुजूर (35) ने बताया की दो तीन दिन पूर्व से ही आरोपी घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहा था. पका हुआ खाना को भी फेंक दे रहा था. शुक्रवार को भी उसी तरह खाना को फेंकने लगा. जब मैं इसका विरोध किया, तो मेरे साथ मारपीट की. फिर मेरी मां को टांगी से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले गयी, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >