पांच हादसों में छह लोग हुए घायल, इलाजरत

पांच हादसों में छह लोग हुए घायल, इलाजरत

गुमला. जिले में अलग-अलग पांच हादसों में छह लोग घायल हो गये. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इलाज के बाद घायलों की स्थिति ठीक है. रायडीह. डोबडोबी के पास रोड पर पैदल चल रहे पीबो निवासी 52 वर्षीय लुइस कुल्लू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से गुरुवार की रात्रि सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है. बसिया. प्रखंड के नारेकेला बाजार के समीप ऑटो द्वारा सब्जी पहुंचने के बाद गुरुवार को अपने घर लौटने के दौरान ममरला के समीप ऑटो के सामने मवेशी बैल आने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें केदली निवासी 19 वर्षीय सोनू बैठा व उसका भाई 16 वर्षीय निशांत बैठा घायल हो गया. गुमला. कलिगा निवासी 20 वर्षीय सोनू साहू ने गुरुवार की रात यूरिया कीटनाशक का सेवन कर लिया. हालात बिगड़ते देख परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया हैं, जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उपचार चल रहा है. घर में कुछ काम को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद गुस्सा में सोनू ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. रायडीह. पतराटोली कब्रिस्तान के समीप ऑटो और बाइक में टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार बरगीडाढ़ निवासी 40 वर्षीय सद्दाम हुसैन को चेहरा में गंभीर चोट लगी है. दाहिना पैर टूट गया है. वहीं ऑटो सवार मौके से ऑटो लेकर फरार हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. गुमला. सदर एसडीओ ऑफिस के समीप बाइक सवार 35 वर्षीय पप्पू कुमार यादव अनियंत्रित होकर गिर गया. घटना में उसके चेहरा समेत शरीर अन्य हिस्सों में चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो द्वारा शुक्रवार के करीब दो बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >