सिसई के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में हत्या

परिजनों ने शव मंगवाने की लगायी गुहार

गुमला.

सिसई थाना के चट्टी टोली बरगांव के मजदूर अकालेश्वर उरांव की मौत संदेहास्पद स्थिति में हिमाचल प्रदेश के धर्मरमापुर के नूनडार जिला सोलन में बीती रात हो गयी. परिजनों के अनुसार मजदूर की हत्या की गयी है. जानकारी के अनुसार मजदूर कुछ दिन पहले मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था. वह लोकल में काम करता था. मजदूर का शव उसके रूम से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे मिला. इधर, जैसे इसकी जानकारी परिजनों को मिली, परिजनों ने पूरे मामले को लेकर व शव मंगवाने में सहयोग करने के लिए मजदूर संघ सीएफटीयूआइ प्रदेश सचिव जुम्मन खान से आजाद बस्ती रजा कॉलोनी प्रदेश कार्यालय में आकर मिल शव मंगवाने की गुहार लगायी. मौत की असली वजह क्या है. इसकी उचित जांच पड़ताल कराने की गुहार लगायी है. इधर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मजदूर संघ ने मजदूर की मौत की जानकारी व्हाट़्सएप के माध्यम से गुमला श्रम अधीक्षक व उपायुक्त को दे दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >