जंगल में मिला सात वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका

जंगल में मिला सात वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका

गुमला. रायडीह थाना स्थित कांसीर जामटोली गांव में सात वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने बच्चे की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है. मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के सात वर्षीय पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सोमवार को नवीन के माता-पिता रोजाना की तरह खेत में काम करने गये थे. उस समय नवीन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था. शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर लौटे, तो नवीन घर पर नहीं मिला. परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की. इस दौरान गांव के समीप स्थित जंगल में नवीन का शव बरामद हुआ. परिजनों के अनुसार बच्चे के सिर के दाहिने हिस्से, गर्दन, कमर और दाहिने हाथ पर गहरे जख्म के निशान थे. उसके सिर से खून बह रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने की नियत से जंगल में फेंक दिया. घटना की सूचना पर परिजनों ने मंगलवार को रायडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड संख्या 24/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >