मां सरस्वती की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं मूर्तिकार

मां सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारियों के निमित मां सरस्वती की मूर्तियों को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू हो गया है.

गुमला. मां सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारियों के निमित मां सरस्वती की मूर्तियों को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू हो गया है. मां सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर गुमला, पालकोट, टोटो, भरनो, चैनपुर सहित विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है. अब मां सरस्वती पूजनोत्सव का समय भी काफी निकट है. इस निमित मूत्र्तिकारों द्वारा मां सरस्वती की मूत्र्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्राय: मूर्ति दो-तीन फीट से लेकर आठ फीट तक की है. ज्ञात हो कि गुमला में हर साल मां सरस्वती पूजनोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है. जगह-जगह पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों से लेकर सड़क के किनारे व गली-मुहल्लों में जगह-जगह पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. इस दौरान तीन-चार दिनों तक पूजा की खुमारी रहती है और अंतिम दिन शोभायात्रा निकालकर भक्तिमय गीतों के बीच झुमते-नाचते हुए मां सरस्वती की मूर्तियों को नदियों एवं तालाबों में विसर्जन करते हैं. इधर, गुमला शहर में मूर्तिकार राजकुमार प्रजापति एवं देवकुमार प्रजापति मां सरस्वती की मूर्ति बना रहे हैं. इसके साथ ही अन्य मूर्तिकार भी मूर्ति बना रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >