गुमला. भाजपा की समर्थित प्रत्याशी शकुंतला उरांव व पूर्व मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने वार्ड नंबर सात में लोगों के साथ बैठक की. बैठक में लोगों की समस्याओं को सुन आश्वासन दिया गया कि वह जनता की उम्मीदों के अनुसार कार्य करेंगी. उन्होंने कहा कि पूर्व के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा होल्डिंग टैक्स, पेयजल, प्रदूषण, नाली, जल-जमाव, सड़क समेत अन्य ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसकी अनदेखी की गयी है. इस बार के चुनाव में अगर उनको मौका दिया जाता है, तो वह हर समस्या का समाधान रोडमैप बनाकर करेंगी और इसका सीधा लाभ जनता को पहुंचाया जायेगा. उन्होंने चुनाव में बिस्कुट छाप पर मुहर लगाने की अपील की. मौके पर गौरी किंडो, उर्मिला पन्ना, सीमा कुमारी, किरण कुमारी, गीता मिश्रा, देवेंद्र लाल उरांव, राम अवतार भगत, हरिहर कुमार, छोटे लाल, रेखा, नीलम, अनीता, मीना देवी समेत कई लोग मौजूद थे.
शहर का विकास करने के लिए मांगा वोट
गुमला. नप गुमला में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी शिमला कुमारी ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों व शहर के मुख्य पथों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के क्रम में प्रत्याशी शिमला ने वोटरों से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए अपने चुनाव चिह्न बक्सा छाप क्रम संख्या सात में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य गुमला शहर का सर्वांगीण विकास और शहर में निवास करने वाले प्रत्येक जन को स्वच्छ व सुंदर माहौल प्रदान करना है.
