विज्ञान केंद्र में समर कैंप नौ जून से, सात तक होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञान केंद्र में समर कैंप नौ जून से, सात तक होगा रजिस्ट्रेशन

गुमला. उपायुक्त के आदेशानुसार गर्मी की छुट्टियों को ज्ञान, विज्ञान व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला विज्ञान केंद्र गुमला के तत्वावधान में नौ जून से 11 जून तक तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में आठ से 16 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. इस नवाचारी विज्ञान कार्यक्रम में बच्चों को विज्ञान को रोचक व प्रयोगात्मक तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा. समर कैंप प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक जिला विज्ञान केंद्र परिसर में किया जायेगा. कैंप के दौरान विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी अनुभव, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान केंद्र भ्रमण, रचनात्मक कला व शिल्प गतिविधियां तथा विज्ञान आधारित इंटरैक्टिव कक्षाओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा. विज्ञान केंद्र गुमला की बिपाशा व अंकिता ने बताया कि समर कैंप के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है. इच्छुक विद्यार्थी सात जून 2026 तक जिला विज्ञान केंद्र में अथवा मोबाइल नंबर 91530 68858 पर संपर्क अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

रागी प्रसंस्करण इकाई का किया शैक्षणिक भ्रमण

गुमला. मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय (फिशरी कॉलेज) गुमला के प्रथम व तृतीय सत्र के 49 विद्यार्थियों ने जोहार रागी प्रसंस्करण इकाई गुमला का शैक्षणिक भ्रमण किया. उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन पाठ्यक्रम के प्रायोगिक भाग के अंतर्गत आयोजित भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कृषि-आधारित उद्योगों के कार्य-संचालन, प्रबंधन, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रागी के प्रसंस्करण की विभिन्न प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन तथा उद्योग प्रबंधन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया. साथ ही कृषि-आधारित उद्यमों की स्थापना, संचालन व विकास से संबंधित जानकारियां दी गयीं. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रागी से निर्मित विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों रागी लड्डू, मिक्सचर, भुजिया, निमकी, कूकीज, चिप्स, ठेकुआ आदि के निर्माण व विपणन के बारे में जानकारी प्राप्त की. भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर श्वेता कुमारी व कर्मी संजय नाथ पाठक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >