संत पीयूष के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

संत पीयूष जनता उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. एचएम फादर फबियन हेमरोम ने विद्यालय टॉपर की सूची जारी कर दी है

जारी : संत पीयूष जनता उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. एचएम फादर फबियन हेमरोम ने विद्यालय टॉपर की सूची जारी कर दी है, जिसमें अर्चना मिंज 411 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही.

वहीं अंजना सोरेन 385, विनीता टोप्पो 381, किरण एक्का 379, असीमा सोरेन 375, जोसेफा तिग्गा, अंजना एक्का, मुनू उरांव, निलिका टोपनो, अनुरंजन तिग्गा है.

एचएम ने बताया कि विद्यालय के 76 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमे प्रथम श्रेणी में 56, द्वितीय श्रेणी में 16 विद्यार्थी सफल हुए हैं. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >