संकट मोचन के साये में लहराता रहे सनातन का झंडा : संयुक्ता

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्री संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

गुमला. गुमला के अंबेराडीह में श्री संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि गुमला जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, थाना प्रभारी तरुण कुमार, संजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के संरक्षक मंगल सिंह भोगता, उप प्रमुख सिकंदर सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महेश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संयुक्ता देवी ने कहा कि श्री संकट मोचन के साये में सनातन का झंडा हमेशा ऊंचा लहराते रहना चाहिए. कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज में समन्वय और सद्भाव बढ़ता है. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है. शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता ने कहता कि वीर हनुमान बलशाली थे, लेकिन प्रभु श्री राम के आज्ञाकारी थे. कालाकारों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर रात भर समा बांधा. कार्यक्रम का संचालन नीलांबर सिंह, भुवन सिंह ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में भोला चौधरी, धरम सिंह, बसंत सिंह, आनंद सिंह, बबलू सिंह, दुबराज सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >