गुमला. गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना के बघिमा मतिमटोली गांव के रिटायर्ड रेलवे कर्मी बसंत गुड़िया साइबर ठगी का शिकार हो गये. जीवनभर की कमाई और पेंशन से जमा की गयी रकम को साइबर अपराधियों ने महज तीन मिनट के अंदर उड़ा लिये. छह जनवरी को बसंत गुड़िया के पास एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को रेलवे विभाग का अधिकारी बताया और पेंशन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की बात कही. विश्वास जीतने के लिए उसने उनकी ऐसी-ऐसी पर्सनल गोपनीय जानकारियां साझा कीं कि बुजुर्ग पूरी तरह भरोसे में आ गया. इसके बाद एक लिंक भेजा गया और यहीं से खेल शुरू हुआ. जैसे ही उन्होंने लिंक ओपन किया, उनके खाते से 1,99,999 की पहली निकासी हो गयी. कुछ दिन बाद जब वे मकान निर्माण के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. बैंक ने बताया कि उनका एफडी खाता पहले ही जनवरी माह में तोड़ा जा चुका है कुल 5.5 लाख (लगभग) तीन हिस्सों में निकाल लिया गया. उपरोक्त राशि एक लाख, 97 हजार, 797 रुपये, तीन लाख व 50 हजार कर तीन किस्तों में निकली है. बैंक की जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में दो व्यक्तियों यथा सुदीप बर्मन और सुजय सरकार के खातों में ट्रांसफर की गयी. ट्रांजेक्शन केनरा बैंक, कल्याणी शाखा के जरिये हुआ. संबंधित मोबाइल नंबर भी बैंक ने उपलब्ध कराया गया.
रिटायर्ड रेलकर्मी के एफडी खाते से निकाले 5.50 लाख रुपये
रिटायर्ड रेलकर्मी के एफडी खाते से निकाले 5.50 लाख रुपये
