रोटरी क्लब ऑफ गुमला की नयी कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

गुमला रोटरी क्लब की वार्षिक इंस्टॉलेशन सेरेमनी में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष पंचू साहू ने सेवा कार्यों को नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया।

प्रतिनिधि, गुमला

रोटरी क्लब ऑफ गुमला का वार्षिक इंस्टॉलेशन सेरेमनी हुआ. समारोह में सत्र 2026-27 की नयी कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर एवं मेजर डोनर रोटेरियन अशोक कुमार साह थे. जबकि रोटरी क्लब ऑफ रांची वेस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष विभूति शरण, सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर कुमार एवं सदस्य चंदन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुई. निवर्तमान सचिव अनमोल कुमार गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए अपने कार्यकाल में संचालित सेवा परियोजनाओं एवं क्लब की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसके बाद कॉलर चेंज समारोह में मनोज कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंचू साहू तथा अनमोल कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित सचिव मनोज कुमार को पदभार सौंपा. अध्यक्ष पंचू साहू ने कहा कि रोटरी के सेवा सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी.

मुख्य अतिथि अशोक कुमार साह ने सदस्य संख्या बढ़ाने, सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. वरिष्ठ रोटेरियन पी राम ने रोटरी इंटरनेशनल प्ले स्कूल परियोजना की जानकारी देते हुए विद्यालय के लिये उपलब्ध कराये गये स्कूल वैन सहयोग पर आभार व्यक्त किया. नयी कार्यकारिणी में पंचू साहू अध्यक्ष, मनोज कुमार सचिव, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अनमोल गुप्ता एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, राजकुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, पवन गुप्ता फाउंडेशन चेयर, पी राम क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, विमल कुमार पंकज मेंबरशिप चेयर, बसंत कुमार क्लब इमेज चेयर, रामजी प्रसाद क्लब प्रोजेक्ट चेयर तथा संदीप गुप्ता यंग लीडर कॉन्टैक्ट के रूप में नियुक्त किया गया. अंत में अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >