घाघरा. घाघरा प्रखंड के बड़काडीह डीपाटोली से गड़ियाटोली तक लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग व श्रमदान से पूरा कर मिसाल पेश की है. ग्रामीणों ने बताया कि गड़ियाटोली पहुंचने के लिए अब तक लोगों को मुख्य सड़क से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जबकि पगडंडी के सहारे आवागमन करना मजबूरी थी.
ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. लगातार उपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया. मौके पर लालदेव उरांव, लाला उरांव, विनोद उरांव, बुधवा उरांव, सोमा उरांव, चंदन उरांव, अरविंद उरांव, लक्ष्मण उरांव आदि उपस्थित थे.
