रेड रोज पब्लिक स्कूल गुमला में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, चित्रकला में कनक श्री ने बाजी मारी

गुमला जिले के रेड रोज पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. रोहित कमल कश्यप ने विजेता छात्रों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया.

पालकोट(गुमला). जिले के पालकोट स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सक डॉ. रोहित कमल कश्यप ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, डॉ. कश्यप ने पूछे सवाल

चित्रकला प्रतियोगिता में कनक श्री कुमारी ने प्रथम, देवक कुमारी ने द्वितीय तथा खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. कश्यप ने बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सही जवाब दिया.

साप्ताहिक आयोजन की सलाह और गणमान्य लोगों की मौजूदगी

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है तथा नया सीखने और जानने की जिज्ञासा पैदा होती है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को ऐसे कार्यक्रम सप्ताह में एक बार नियमित रूप से आयोजित करने की सलाह दी. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रदीप सिंह, प्राचार्या रूपा कसेर, शिक्षिका खुशी कुमारी, चांपा देवी, जयश्री कुमारी और श्वेता देवी प्रमुख रूप से मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें: JLKM को चतरा में बड़ा झटका: जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र भोक्ता ने दिया इस्तीफा, JMM में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >