दूधेश्वरीधाम दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन, डॉ राजकुमार सिंह अध्यक्ष और राकेश सिंह बने सचिव

गुमला के दूधेश्वरीधाम दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन हुआ। डॉ. राजकुमार अध्यक्ष और राकेश सिंह सचिव चुने गए. आगामी पूजा की तैयारियों के लिए नई टीम गठित की गई.

गुमलाः गुमला शहर के सोसो मोड़ स्थित मां दूधेश्वरी स्वयं शंभुधाम परिसर में रविवार की शाम छह बजे दूधेश्वरीधाम दुर्गापूजा समिति की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मृत्युंजय कुमार ने की. इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर आगामी दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया.

नई समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई समिति में डॉ राजकुमार सिंह को अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार को उपाध्यक्ष, राकेश सिंह को सचिव, कार्तिक मुंडा को सहसचिव, अनिल मिश्रा को कोषाध्यक्ष और अंकित यादव को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं मुख्य आचार्य की जिम्मेदारी भोला दास को सौंपी गई. पंडाल प्रभारी दल में यशराज सिंह, संतोष नायक, राहुल सिंह, दयानंद प्रसाद, उत्तम साहू और मनीष कच्छप को शामिल किया गया. सुरक्षा दल में धरमु गोप, प्रवीण गोप, गौरव कुमार सिंह और अंकित कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई. मूर्ति संचालन दल में ओम दास, पूजा गोप, राज गोप, बाबी यादव, लव कुमार सिंह और आदित्य कुमार को शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें- डुमरी के जंगल में तीन जंगली हाथियों ने डाला डेरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए टीम गठित

प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी परमेश्वर प्रजापति और पारस गुप्ता को, विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी अभिषेक तांती और अमन सोनी को तथा पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी हर्ष कुमार सिंह और हेमंत कुमार दास को सौंपी गयी. कानूनी सलाहकार के रूप में अधिवक्ता राकेश कुमार वर्मा, मुरली मनोहर प्रसाद और अमर कुमार सिन्हा का चयन किया गया.

संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी में भी कई सदस्य

संरक्षक मंडल में शिबू गोप, बलराम गोप, राजकिशोर सिंह, मधुसूदन यादव, आलोक कुमार सोनी, आनंद किशोर पंडा, नवीन सिंह, उदय मिश्रा, हरिओम साहू, श्यामसुंदर यादव, राकेश गुप्ता, महावीर महतो, बिनोद यादव और ओम प्रकाश गुप्ता को शामिल किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकिशोर गोप, मुन्ना सिंह, देवकुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, बंदो गोप, ब्रजेश कुमार, काली सिंह, कुलदीप गोप, महेश गोप, तिमिर खलखो, उदय महतो, अमरनाथ प्रधान, अभिषेक शर्मा, रीषभ सोनी, कलेश्वर गोप, परमेश्वर दास और वीरेंद्र प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chamber Elections: घोड़े पर पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक, 9 महिला प्रत्याशियों में 6 ने मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >