नहीं है नाली, सड़क पर जमा रहता है बरसाती पानी, मुहल्लेवासी परेशान

गुमला शहर के शांतिनगर स्थित बर्फ फैक्ट्री मुहल्ला के लोग नाली अभाव का दंश झेल रहे हैं. शांति नगर का यह मुहल्ला वार्ड नंबर सात का हिस्सा है.

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर के शांतिनगर स्थित बर्फ फैक्ट्री मुहल्ला के लोग नाली अभाव का दंश झेल रहे हैं. शांति नगर का यह मुहल्ला वार्ड नंबर सात का हिस्सा है. जहां स्थानीय लोग नाली अभाव का दंश झेल रहे हैं. मुहल्ले में नाली नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह पर सड़क पर जलजमाव हो गया है. जिससे लोगों का सड़क पर आवागमन दूभर हो गया है. कई लोगों के तो घर के बाहर ही सड़क पर पानी जमा हो गया है. जिससे घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व कामकाजी लोगों को हो रही है. इन्हें रोजाना घर से निकलकर जलजमाव के बीच होकर आवागमन करना पड़ रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद व नगर परिषद से मुहल्ले में नाली बनाने की मांग कर चुके हैं. लेकिन अब तक मुहल्ले के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है. रितेश कुमार साहू, आशीष कुमार, कालीचरण साहू सहित अन्य लोगों ने बताया कि मुहल्ले की सड़कों पर जलजमाव के कारण भारी परेशानी हो रही है. हर साल बरसात में ऐसा होता है. मुहल्ले में नाली बनाने की मांग कई बार कर चुके हैं. लेकिन मुहल्लेवासियों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मुहल्लेवासियों ने प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेने और मुहल्ले में नाली बनवाने की मांग की है. ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >