Rain Alert: गुमला, लातेहार समेत झारखंड के इन 4 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

Rain Alert: झारखंड के 4 जिलों गुमला, लातेहार, चतरा और सरायकेला-खरसावां जिले में 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा ए‍वं वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

Rain Alert: झारखंड के कम से कम 4 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि गुमला, लातेहार, चतरा और सरायकेला-खरसावां जिले में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वर्षा भी होगी.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी की ओर से जारी इस तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि इन 4 जिलों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

मौसम विभाग की ओर से कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. कहा गया है कि मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को खेत में नहीं जाने की भी सलाह दी गई है.

झारखंड के लिए सुबह से 4 वेदर वार्निंग जारी

इसके पहले भी मौसम विभाग की ओर से 3 तात्कालिक चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया कि देवघर, जामताड़ा, लोहरदगा और सिमडेगा जिले में वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है. सुबह से अब तक 4 चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी हो चुकी है.

Jharkhand Trending Video

Also Read

Jharkhand Weather Today: सावधान! झारखंड के इस जिले में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, आठ अगस्त से मॉनसून हो सकता है कमजोर

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन से झारखंड में भारी बारिश, रेल पटरी जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >