हिंदुओं में फूट डालने व धर्मांतरण करने में लगे हैं कट्टरपंथी लोग : कोचे मुंडा

हिंदू समाज सिसई की बैठक

सिसई. हिंदू समाज सिसई की बैठक सोमवार को पिलखी में संजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से ऋषिनाथ सहदेव व पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित थे. बैठक में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास समेत कई हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में पांच जनवरी को सिसई में निकाली गयी आक्रोश रैली व सिसई बंद की समीक्षा की गयी. साथ ही आक्रोश रैली के नेतृत्वकर्ता विहिप बजरंग दल सिसई के संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड व रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया. मौके पर कोचे मुंडा ने कहा कि हिंदू विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है. यही समय की मांग भी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हिंदू अस्मिता पर चारों तरफ से हमले किये जा रहे हैं. यहां तक की धर्म पूछ कर हत्या की जा रही है. कट्टरपंथी हिंदुओं में फूट डालने और धर्मांतरण कराने में जुटे हुए हैं. मुट्ठी भर कुछ लोग हिंदुओं की जाति में बैठ कर अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं. लेकिन उनके मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे. ऋषिनाथ सहदेव ने कहा हिंदू अब जाग गया है. अब हिंदू चुप नहीं रहेगा. चाहे बांग्लादेश हो या पाकिस्तान अगर हिंदुओं पर अत्याचार होगा, तो हर भारतीय हिंदू इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. पांच जनवरी को सिसई की सफल जनाक्रोश रैली व बंदी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है. बैठक में विहिप प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, कलेश्वर साहू, तेज मोहन साहू, मदन साहू, कृष्णा कुमार साहू, देवेंद्र वर्मा, अरुण सिंह, राजकुमार पौराणिक, नागेंद्र सिंह, सुफल उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >