एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बेटियों ने शॉटपुट में मारी बाजी

गुमला के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

गुमला. विद्या भारती विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित 37वीं खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखायी.

अंडर-19 वर्ग में आयोजित 400 मीटर दौड़ में राजकमल धनबाद की प्राची राय व अनुकल्प गोपे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बसिया के साहिल मुंडा व कतरास की पायल कुमारी द्वितीय एवं अंडर-17 वर्ग में राजकमल धनबाद के वेद प्रकाश शर्मा व वैष्णवी कुमारी प्रथम स्थान पर रहे. अंडर-14 के 600 मीटर दौड़ में प्रथम नमिता कुमारी व साहिल अंसारी, अंडर-19 के 3000 मीटर दौड़ में प्रथम झुमरीतिलैया के रोहित कुमार, अंडर-17 बालक वर्ग में सिसई के दिव्यांशु साहू व बालिका वर्ग में खलासी की सोनम कुमारी रही. वहीं गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

अंडर-19 बालिका वर्ग में भवनाथपुर की प्रियंशी कुमारी ने 9.55 मीटर दूर गोला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लोहरदगा की क्रांति कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं. अंडर-17 बालिका वर्ग में चाईबासा की मिथि तियू ने 8.72 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता. विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विभाग प्रचारक शमी जी, महावीर राम लोहरा, प्रांतीय खेल मंत्री सुरेश मंडल, स्थानीय समिति अध्यक्ष राजकुमार दास एवं सचिव राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >