वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र का हुआ विरोध

जल, जंगल, जमीन बचाव अभियान के तहत वन रक्षा समिति की बैठक

पालकोट. पालकोट प्रखंड की कुलूकेरा पंचायत अंतर्गत भुसड़ीटोली स्कूल के समीप जल, जंगल, जमीन बचाव अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम वन रक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से शामिल महिला समाजसेवी प्रिया मुंडा ने पालकोट प्रखंड को वन्य प्राणी आश्रयणी घोषित करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने इसे क्षेत्र से हटाने के लिए ठोस पहल करते हुए ग्रामीणों के साथ रोको-टोको नीति के तहत रोड नहीं, तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने कहा कि जब से पालकोट को वन्य प्राणी आश्रयणी घोषित किया गया है, तब से यहां विकास कोसों दूर हो गया है. उन्होंने ग्रामीणों से जल, जंगल और जमीन को बचाने तथा आने वाले भविष्य के लिए ग्रामसभा के माध्यम से काम करने व ग्राम सभा को सशक्त बनाने का आह्वान किया. मौके पर कुलूकेरा पंचायत की पंसस मरियम डुंगडुंग, मुखिया धनेश्वर नगेसिया, इस्माइल नगेसिया, महेश लोहरा, जोसेफ शांति तिक्री, चुन्नू सिंह और अजीत विश्वकर्मा ने भी अपने मंतव्य देते हुए जल, जंगल, जमीन बचाव अभियान को मजबूत करने की बात कही. संचालन जीतू मांझी ने किया. मौके पर बिरसा सिंह, मनीष प्रधान, जितेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >