बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के गौरव के प्रतीक : अनिरुद्ध

बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के गौरव के प्रतीक : अनिरुद्ध

घाघरा. जनजातीय गौरव दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भारत मुंडा समाज घाघरा द्वारा प्रखंड के बियार बरटोली जंगल में कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक रीति-रिवाज के बीच से स्वागत के साथ हुई. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि जिला विकास के सदस्य सह अनुश्रवण समिति सह बिरसा हरित चेतना अभियान के जिला समन्वयक अनिरुद्ध चौबे थे. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस ने आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सीएनटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण अधिकार दिलाये. वे केवल मुंडा समाज ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के जनजातीय समुदाय के गौरव के प्रतीक हैं. मुख्य संयोजक कृपा मुंडा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बना कर युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने स्वयं के प्रयास से प्रतिमा स्थापित करने की जानकारी देते हुए कहा कि यह आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी. इससे पूर्व कई गांवों से आये सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया गया. मौके पर सचिव रामदेव मुंडा, मुखिया चांदनी देवी, जिलाध्यक्ष बासुदेव नारायण मुंडा, सचिव चेतन मुंडा, दीपक मुंडा, बिनय मुंडा, आसरा मुंडा, शिबू मुंडा, शिवनारायण मुंडा, प्रेमलता मुंडा, मालती मुंडा, शकुंतला मुंडा, जेठनाथ मुंडा, लिटी मुंडा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >