पुलिस ने चोरी कर टेंपो से भाग रहे तीन चोरों को पकड़ा

पुलिस ने चोरी कर टेंपो से भाग रहे तीन चोरों को पकड़ा

गुमला : गुमला निवासी हैं पकड़े गये तीनों चोर चान्हो. थाना क्षेत्र के सोंस स्थित एक घर में चोरी कर टेंपो से भाग रहे तीन चोरों को मंगलवार की रात में चान्हो पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार रात करीब तीन बजे एनएच-75 में झिबरी मोड़ के निकट पकड़े गये चोरों में गुमला के खड़ियापाड़ा गौसनगर निवासी इंसान राय, जुल्फान राय व मो सद्दाम शामिल हैं.

उनके पास से चोरी के करीब एक लाख रुपये मूल्य का सोने-चांदी का जेवर, मोबाइल व कपड़ा बरामद किया गया है. चोरों ने मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे सोंस गांव में दीनदयाल मालाकार के घर में दरवाजे की कुंडी तोड़ कर चोरी की. घर में सो रहे लोगों को घर में हुई चोरी की भनक तब लगी जब चाेर टेंपो स्टार्ट कर रहे थे.

शोर मचाने पर चोर टेंपो में बैठकर बलसोकरा की ओर फरार हो गये. उन्होंने मामले की सूचना चान्हो पुलिस को दी. पुलिस ने चोरों का पीछा कर उन्हें झिबरी मोड़ के निकट टेंपो समेत पकड़ लिया. थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार के मुताबिक पकड़े गये चोरों के पास से चोरी के सामान के अलावा टेंपो में लदे एक स्कूटी भी बरामद हुआ है. चोरों से पूछताछ के आधार पर सोंस गांव के आरिफ राय को भी गिरफ़्तार किया गया है.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >