पौधरोपण अभियान चला पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण अभियान चला पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुमला. बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन के बीच समाज को जागरूक करने तथा हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब गुमला फैमिली ने पौधरोपण अभियान चलाया. अभियान न केवल एक कार्यक्रम रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सशक्त जनजागरूकता आंदोलन के रूप में सामने आया. क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साह व समर्पण के साथ विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाये. पौधरोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर पर क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन श्वेता गुप्ता, सचिव लायन सुमित जाजोदिया, लायन शिखा जाजोदिया, कोषाध्यक्ष लायन अभिनंदन जायसवाल, लायन मोनी जायसवाल, सदस्य लायन प्रकाश गुप्ता, लायन अंजना, लायन रंजीत, लायन पम्मी, कृष्णा देवी, सुबोध कुमार, नितेश नवीन, लायन शिवानी, लायन अर्चित, लायन प्रेम आनंद, लायन लक्ष्मी आनंद, लायन पिंकी, लायन विनय मौजूद थे.

बैट्री चोरी का आरोपी गिरफ्तार

गुमला. लोहरदगा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान गुमला के मालिक सुमित जाजोदिया ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी रिमझीम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 17 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 1.40 बजे बैट्री चोरी हो गयी. काफी खोजबीन के बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो उसमें राहुल नामक युवक चोरी करते हुए दिखायी दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी लोहरदगा रोड क्षेत्र का रहने वाला है और घटना स्थल के पास ही रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >