पिकअप व बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

पालकोट प्रखंड के कोलेंग गांव के समीप मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ.

पालकोट(गुमला). पालकोट प्रखंड के कोलेंग गांव के समीप मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ. एक बाइक में सवार तीन युवक पिकअप गाड़ी से जा टकराये. जिससे रायडीह प्रखंड के कांसीर चापाडीह निवासी पंकज सिंह की मौत हो गयी. जबकि रायडीह प्रखंड के सिलम गांव निवासी कामेश्वर सिंह व उत्तम सिंह घायल है. घायलों का इलाज रांची अस्पताल में चल रहा है. इधर, घटना के बाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पंकज, कामेश्वर व उत्तम तीनों दोस्त एक बाइक में सवार होकर कोलेंग गांव मेहमानी गये थे. जहां रविवार की शाम को एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गये. टक्कर इतना जोरदार था कि तीनों युवक सड़क पर फेंका गये. जबकि पिकअप गाड़ी खेत में जा पलटी. हादसे की सूचना पर तीनों युवकों के रिश्तेदार व दोस्त कोलेंग पहुंचे. तीनों युवकों को उठाकर पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने जांच करने के बाद स्थिति गंभीर देख तीनों युवकों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु, गुमला सदर अस्पताल से भी डॉक्टरों ने तीनों घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची में इलाज के क्रम में पंकज सिंह की मौत हो गयी. इधर, पालकोट पुलिस रांची पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों का बयान दर्ज किया है. थाना प्रभारी राहुल कुमार दसौंधी ने बताया कि घटना के बाद पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. हादसे में एक युवक पंकज सिंह की मौत हुई है. जबकि दो युवक अभी इलाजरत हैं. समाजसेवी अनिल साहू ने कहा है कि पिकअप गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हुआ है. जबकि पिकअप गाड़ी के चालक ने कहा है कि बाइक चालक की रफ्तार अधिक थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >