महली समाज के लोग नशापान से दूर रहें : अध्यक्ष

सामाजिक सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित

सिसई. सिसई प्रखंड के भुरसो पतरा में महली जनजाति विकास मंच प्रखंड सिसई के तत्वावधान में सामाजिक सम्मेलन सह वनभोज हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित कुमार महली ने की. मुख्य अतिथि महली जनजाति विकास मंच झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष हरिनारायण महली थे. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की व नशापान से दूर रहने की बात कही. केंद्रीय सह सचिव संजय राम महली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है. साथ ही आपसी भाईचारगी मजबूत होते है. प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार महली ने समाज को सशक्त व मजबूत करने के लिए सभी को मिल-जुल कर काम करने की बात कही. संचालन रामकेश्वर महली व शंभु राम टोप्पो ने किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशुन महली, प्रदेश सह सचिव संजय राम महली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनदीप महली, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार बारला, गुमला प्रखंड अध्यक्ष दयानंद महली, भुरसो पंचायत की मुखिया रेखा देवी, छारदा पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, भरनो प्रखंड के मुख्य संरक्षक कारीराम महली, सिसई प्रखंड के संरक्षक लालवा महली, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेंद्र महली, बैजंती देवी, आनंद महली, प्रखंड सचिव उत्तम कुमार महली, प्रखंड सह सचिव गोवर्धन महली, प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवचरण महली, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी शंभू राम टोप्पो, किशोर महली, मनोज कुमार महली, तुरूक महली, ममता देवी, देवेंद्र महली, केश्वर महली, दशरथ महली, दिलीप महली, श्रीनाथ महली, मोहना महली, झटन महली, देवा महली, रमेश महली, आरती देवी, बचन देवी, ललिता देवी, भुली देवी, कृष्णा महली, सुभाष महली आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >