क्षत्रिय गौरव एकता समागम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोग

रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम में शामिल होने वाले के लिए भरनो प्रखंड से क्षत्रिय समाज के रविवार को रांची गये

भरनो. रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम में शामिल होने वाले के लिए भरनो प्रखंड से क्षत्रिय समाज के रविवार को रांची गये. सर्वप्रथम रांची-गुमला जिला सीमा पर स्थित भरनो प्रखंड के पलमाडीपा के समीप जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोगों का जुटान हुआ. इसके पश्चात क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में सभी लोग रांची के लिए रवाना हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की एकता, सम्मान और गौरव को समर्पित यह एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन है. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों का महाजुटान हो रहा है, जो समाज की एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि एकता में ही समाज की शक्ति और सम्मान निहित है. इसलिए सभी लोगों को संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिये. मौके पर जगनारायण सिंह, शांतनु सिंह, सिकंदर सिंह, विजय बहादुर सिंह, राधेश्याम सिंह, भोला सिंह, दिनेश सिंह, प्रेम कुमार सिंह, शंकर सिंह, विनोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, विंदेश्वर सिंह, देवराज सिंह, दिलीप सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश सिंह, मनोहर राय, प्रभु सिंह, शिवनारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, जोगेंद्र सिंह, अर्जुन साय, केशव चंद्र साय, जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >