पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग

नवागढ़ पतराटोली में प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया, निकली शोभायात्रा

रायडीह. प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली में प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. इसका शुभारंभ कृषि फार्म स्थित सरना स्थल पर बैगा पुजारी दीपक बैगा की अगुवाई में पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसमें टुना, गंगा, प्रदीप, पैरू और बंधु बैगा ने सहयोग किया. मौके पर बैगा पुजारी ने गांव, समाज और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा अच्छी बारिश व बेहतर फसल की कामना की. इसके बाद सरहुल शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें जनजातीय समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आये. यह यात्रा कृषि फार्म से शुरू होकर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह चौक होते हुए नेशनल हाइवे-43 स्थित भलमंडा देवी मंडप पहुंची और पुनः पंचायत भवन के समीप संपन्न हुई. मुख्य अतिथि मिशिर कुजूर ने शोभायात्रा में शामिल होकर नगाड़ा बजाया और लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का सच्चा रक्षक है. यह पर्व धरती व आसमान के विवाह का प्रतीक भी है. आयोजन समिति ने सभी खोड़हा दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर चुनता कुजूर, दीपक कुजूर, अशरफ राय लालो, राजेंद्र साहू, अनूप फ्रांसिस कुजूर, अध्यक्ष दुर्गा उरांव, सचिव मनेश उरांव, संदीप उरांव, बिनोद उरांव, कृति कुमार, बालेश्वर भगत, दुखी उरांव, सोम खड़िया, संदीप केरकेट्टा, जयपाल उरांव, रवि उरांव, रवींद्र लोहरा, दशरथ सिंह, रमेश उरांव, जीतू खड़िया, जीत वाहन उरांव, प्रकाश उरांव, राकेश कुजूर, विनय उरांव, सावित्री उरांव, आशा उरांव, पुष्पा उरांव, फुलमनी उरांव, संपती उरांव, सीमा रानी भगत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >