ग्राउंड रिपोर्ट : आज भी जानलेवा बिजली तारों व नाला की समस्या से जूझ रहे लोग

गुमला नगर परिषद (नप) अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में निवर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में कई विकास कार्य किये गये.

वार्ड नंबर : 10 वार्ड का टोला : हुसैन नगर कुल वोटर : 1976 महिला वोटर : 1020 पुरुष वोटर : 956 मतदान केंद्र : 02 जगरनाथ पासवान, गुमला गुमला नगर परिषद (नप) अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में निवर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यकाल में कई विकास कार्य किये गये. लेकिन इस वार्ड की पुरानी चिरपरीचित समस्या आज भी यथावत है. यह पूरा वार्ड मात्र एक मुहल्ले हुसैन नगर में सिमटा हुआ है. जहां कुल 1976 वोटर हैं. जिसमें 1020 महिला व 956 पुरुष वोटर हैं. इस वार्ड के दो मतदान केंद्र हैं. चूंकि इस वार्ड में सरकारी भवन का अभाव है. इसलिए यहां का मतदान खुले में भी हो जाता है. इस वार्ड की प्रमुख समस्या बिजली की जानलेवा तारें व नाला है. वार्ड के लोग आज भी बिजली तारों की समस्या से निजात नहीं पा सके हैं. वार्ड में विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया 11 हजार वोल्ट का बिजली तार कई लोगों के घरों के छत्त के ऊपर से होकर गुजरा है. उक्त बिजली तारें जानलेवा साबित हो चुकी है. बिजली तार से एक बच्ची, दो कुत्ता व एक बिल्ली की मौत हो चुकी है. आग लगने की भी घटना हो चुकी है. बरसात के दिनों में तो घर की छत्त व दीवारों में करंट दौड़ता है. इसके साथ ही वार्ड की एक और प्रमुख समस्या नाला है. जिसमें काला गंदा पानी बहता है. नाला में पानी भरने के बाद नाला का पानी कई लोगों के घर और आंगन में जमा हो जाता है. इसके अतिरिक्त वार्ड में कई क्षेत्रों के लोग आज भी सड़क, पानी व पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. वार्ड के लोग क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने वाले प्रत्याशी की तलाश कर रहे हैं. मुहल्ले की साफ सफाई पर चिंता जाहिर की. कहा कि पहले पार्षद को बोलने पर साफसफाई में ध्यान दिया जाता था. लेकिन पार्षद का कार्यकाल खत्म होने के बाद साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अभी चुनाव का समय है तो लोग वोट मांगने आ रहे हैं. लेकिन वोट उसी को देंगे जो पहले के पार्षद की तरह ही मुहल्ले की समस्याओं को प्रमुखता से दूर करे. नासरीन खातून अपने क्षेत्र में सड़क व नाली की समस्या को रखा. बताया कि उनके मुहल्ले में आज तक सड़क नहीं बनी है और नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है. सड़क पर चलने में भारी परेशानी होती है. सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है. कच्ची सड़क पर कीचड़ पसरा रहता है. पानी भी जमा रहता है. उन्होंने मुहल्ले में सड़क-नाली बनाने वाले को वोट देने की बात कही. सरबेज खान अपनी मुहल्ले में पेयजल की समस्या को रखा. रूबाना ने बताया कि उनके इलाके में एक भी चापानल है. वार्ड में ही दूसरी जगह से पानी लाना पड़ता है. अधिक जरूरत पड़ने पर पानी खरीदकर पीना पड़ता है. पानी समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के दिनों में होती है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर पार्षद कोई भी बनें. हमारे मुहल्ले में पेयजल समस्या दूर होनी चाहिये. रूबाना खातून नाला का पानी घर व आंगन में घुसने की समस्या से निजाते दिलाने वाले प्रत्याशी को वोट देने की बात कही. उन्होंने बताया कि उनके साथ ही कई लोगों के घरों के पीछे से एक नाला बहता है. नाला में हमेशा गंदा पानी ही बहता है. जिससे दुर्गंध भी फैलती है. सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है. नाला में पानी अधिक होने से पानी घर व आंगन में घुस जाता है. अफसाना खातून बिजली खंभा का अभाव है. उनके क्षेत्र में प्राय: घर में बिजली कनेक्शन है. लेकिन मुहल्ले में बिजली खंभाव का अभाव है. कई लोगों को बांस व घरों में बांधकर बिजली तार घर तक लाना पड़ा है. बरसात के दिनों में दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है. उन्होंने कचरा प्रबंधन की स्थिति भी खराब बतायी और डस्टबीन की आवश्यकता पर जोर दिया. मोहम्मद साहेब जान क्या कहती हैं वार्ड पार्षद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की निवर्तमान वार्ड पार्षद आरफी परवीन कहती हैं कि पूर्व में चुनाव जीत हासिल कर मुहल्ले के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहीं. मुहल्लेवासियों की दु:ख-तकलीफ सुनते आयी. वार्ड में आने से पहले किये गये अपने सारे वादे पर खरा उतरी हूं और जनता के हित में काम करते आयी हूं. इस बार भी वार्ड नंबर 10 में आरक्षण बीसी वन नहीं होता तो चुनाव में खड़ी होकर जीत हासिल कर वार्ड का विकास करती. उन्होंने वार्ड में एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता पर जोर दिया. एक्सपर्ट जानलेवा बिजली तारों पर चिंता जतायी. उन्होंने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली तार गुजरी है. बिजली तार के कारण इंसान और जानवर की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद द्वारा बिजली तारों को दुरुस्त कराने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन विभागीय उदासीनता व बिजली तारों के कारण बरसात के मौसम में डर के साये में जीना पड़ता है. उन्होंने इस समस्या पर संबंधित विभाग को संज्ञान लेने की बात कही. वार्ड के विकास के लिए प्लान बनाकर काम करने की जरूरत है. तबारक हुसैन, गांव के वृद्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >