गुमला. स्थानीय परिसदन में जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी. राजनील तिग्गा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच व विकास की मजबूत नींव दी. पंडित नेहरू हमेशा युवाओं व बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे. उनका मानना था कि देश की असली ताकत उसके युवा हैं. आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश में भाईचारा, एकता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करें. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, महिला जिलाध्यक्ष मीणा देवी, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष प्रीति कुमारी, युवा कांग्रेस सचिव ऋषि कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिंदेश्वर साहू, फिरोज आलम, कामगार प्रकोष्ठ के मोख्तार आलम, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर राम व किसान प्रकोष्ठ की मीरा हमीद आदि उपस्थित थे.
अमन-चैन की मांगी गयी दुआ
बसिया. प्रखंड में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनी. नूरी जामा मस्जिद किंदिरकेला में इमाम साजिद हुसैन व अक्सा मस्जिद बसिया में हाफिज शहवाज द्वारा नमाज अदा करायी गयी. धर्मगुरुओं ने कहा कि बकरीद का यह पर्व हमें त्याग, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है. मौके पर सदर शेरशाह खान, मुंतजिर खान, अलीम खान, बादशाह खान, अयूब खान, मुबारक खान, सत्तार खान, असरार खान, कलीम अहमद, इमरान खान, सलीम अंसारी, मकसूद अंसारी आदि मौजूद थे.
