अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस ईंट व पत्थर से कूच कर की पहान की हत्या

पालकोट थाना की डहुपानी पंचायत के कोडेकेरा गांव में शनिवार की रात घटी घटना

पालकोट.

पालकोट थाना की डहुपानी पंचायत के कोडेकेरा गांव में 50 वर्षीय पहान सोमा मुंडा की बीते शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस ईंट व पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. पहान के चेहरे व गर्दन पर ईंट व पत्थर से मारा गया था. पहान सोमा मुंडा अपने घर में अकेले रहता था. शनिवार की रात में वह खाना खाने के बाद सो गया. इसके बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसके घर का दरवाजा बंद देख कर उसके घर गये. दरवाजा को खोल कर अंदर घुसे, तो पहान सोमा मुंडा को मृत पाया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मुखिया कमल पहान को दी. मुखिया पहान सोमा मुंडा की हत्या की सूचना पालकोट पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद एसआइ सूबेदार कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने पहान की हत्या के मामले में छानबीन शुरू कर दी है. एसआइ सूबेदार कुमार यादव ने बताया कि पहान सोमा मुंडा की हत्या की छानबीन शुरू कर दी गयी है. इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया हैं. अभी उनलोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. पहान की हत्या के बाद से गांव में सनसनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >