गुमला में बच्चों का देशभक्ति अंदाज बना आकर्षण, मार्च पास्ट-फैंसी ड्रेस ने मोहा सबका मन

गुमला के ऑक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने मार्च पास्ट और देशभक्ति कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया.

गुमला. ऑक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल गुमला के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के चेयरमैन नेलशन भगत, विद्यालय की निर्देशिका सिमरन लावन्या गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी.

इसके बाद नेलशन भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट, फैंसी ड्रेस और देशभक्ति गीत रहे.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं मालती कुमारी, परवीन, फ़रहत परवीन, रंजन, सीमा बाखला, कृति साहू, राखी कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता तिर्की सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये भी पढ़ें: मूक-बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रगान, गुमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जीता दिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >