वास्तविक लाभुकों को ही मिले योजना का लाभ : डीसी

आपूर्ति व उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आपूर्ति व उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली समेत अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने वर्षा ऋतु के मद्देनजर आदिम जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बहुल और दुर्गम गांवों में बिना किसी बाधा के राशन पहुंचाने पर बल दिया. लाभुकों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ई-केवाइसी कार्य में तेजी लाकर कम से कम 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया, ताकि वास्तविक लाभुकों को ही योजना का लाभ मिले. साथ ही उन्होंने मृत और अपात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने, मोबाइल नंबर सीडिंग करने और डुप्लीकेट लाभुकों की पहचान कर डेटा शुद्धिकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जनवितरण प्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सभी गोदामों के भौतिक सत्यापन व नियमित निगरानी के निर्देश दिये. डीसी ने विपणन पदाधिकारियों (एमओ) को औचक जांच अभियान चलाने को कहा. बैठक में डीसीएलआर सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार समेत सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >