बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत

डुमरी थाना के नवागई गांव में घटी घटना

चैनपुर. डुमरी थाना के नवागई गांव में रविवार की शाम डीपाडीह गांव निवासी लिबिन तिर्की (48) बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक लिबिन तिर्की की पत्नी ने बताया कि उनके पति किसी काम से नवागई गांव गये थे. जहां एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. एक युवक द्वारा सूचना मिलने पर वहां पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घायल को जब चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, उस समय अस्पताल में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. पिछले कई दिनों से बिना डॉक्टर के अनुमंडल स्तरीय यह अस्पताल चल रहा है. अधिकतर घायलों व मरीज को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >