सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

गुमला. गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तिर्रा करौंदी निवासी भावेश साहू (19 वर्ष) पिता- नकुल साहू के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक सुरेश साहू, जो उसी गांव का निवासी है, जो सदर अस्पताल में जीवन व मौत के बीच जूझ रहा है. भावेश साहू अपने घर से बिना कुछ बताये बाइक से नेतरहाट की ओर निकल गया था. उसके साथ उसका दोस्त सुरेश साहू भी था. बताया जा रहा है कि जब वे मरवा और बेती जंगल के समीप पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि भावेश साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इधर हादसे की खबर मिलते सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गयी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. देर रात तक अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. गांव में भी मातम पसरा हुआ है. भावेश साहू की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >