सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

हादसा

भरनो.

भरनो व परवल मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में महुगांव निवासी मनी देवी (60) की मौत हो गयी. जबकि दो युवक घायल हो गये, जिसमें एक युवक मदनपुर गांव निवासी प्रफुल टोप्पो का रिम्स में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार मनी देवी अपने गांव महुगांव से पैदल भरनो बाजार जा रही थी, तभी मारासिल्ली गांव के समीप पीछे से मदनपुर गांव निवासी स्कूटी चालक प्रफुल टोप्पो ने टक्कर मार दी. फलस्वरूप वृद्ध महिला समेत स्कूटी में सवार मदनपुर गांव निवासी प्रफुल टोप्पो (18) व आशीष मिंज (13) दोनों गिर कर घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >