सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

घाघरा प्रखंड कार्यालय के समीप हुआ हादसा

गुमला. गुरदरी थाना के चेचेपाठ गांव निवासी अरविंद उरांव (19) व उसका साथी घाघरा निवासी दिनेश उरांव सड़क हादसे में घायल हो गये. घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी घाघरा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज होने के बाद मंगलवार की सुबह अरविंद उरांव को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर गुमला पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अरविंद घाघरा में रह कर पढ़ाई करता था. सोमवार की शाम को वह अपने दोस्त दिनेश मिंज के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जाने के लिए निकला था. इस दौरान जैसे वह घाघरा प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचा, उसी समय अचानक एक जानवर दौड़ने पर उसे बचाने के क्रम में बाइक फिसल गयी, जिससे वे अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गये. सोमवार की रात दोनों का इलाज सीएचसी घाघरा में चला. दूसरे दिन मंगलवार को अरविंद की तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, सदर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >