वृद्ध महिला की पत्थर से कूच कर हत्या

सोसो कदमटोली के समीप अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

गुमला.

थाना क्षेत्र के सोसो कदमटोली के समीप रविवार को अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से सिर कूच कर वृद्ध महिला रोपनी उरांव (62) की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में मृतका के बेटे टीटू टोप्पो ने बताया कि उसकी मां रोपनी उरांव भलदम चट्टी स्थित घर से दोपहर ढाई बजे के करीब घर के बगल के पड़ोसी संतोष उरांव के साथ निकली थी. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. वह शराब का सेवन करती थी. घर से निकलने के कुछ देर बाद बकरी चराने वालों द्वारा उसकी मां की हत्या होने की खबर मिली. इसके बाद घटनास्थल पहुंच कर देखा, तो उसकी मां मृत मिली. समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, कुछ लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में अक्सर डायन बिसाही के शक में हत्या होती रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >