तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

पालकोट. थाना क्षेत्र के बंगरू पंचायत अंतर्गत रेंगोला गांव की 75 वर्षीय वृद्ध महिला राधिया मिंज की मंगलवार को सुबह में तालाब में डूबने से मौत हो गयी. राधिया नहाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गयी थी. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पालकोट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मांझाटोली चर्च चौक का नाम शिबू सोरेन कराने की मांग

रायडीह. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड आंदोलनकारी मोरचा गुमला अनुमंडल के तत्वावधान में गुमला में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में मोरचा के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. सीताराम उरांव सहित अन्य सदस्यों ने झारखंड राज्य के लिए स्वर्गीय शिबू सोरेन द्वारा किये गये कार्यों व योगदानों को याद किया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांझाटोली चर्च चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग की. शोकसभा में सीताराम उरांव, मारकुश केरकेट्टा, मनोहर बारला, बिरसु उरांव, सुमित्रा मिंज, मुक्तामणि लुगुन, बिरसा उरांव, चरवा उरांव, बुधवा उरांव, अभय टोप्पो, महामनी उरांव सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >